सशक्त महिलाओं से ही सशक्त समाज बनता है। ऐसे में अमर उजाला ने अपने सहयोगी स्वयं मीडिया एंड प्रोडक्शन के साथ मिलकर पश्चिमी उप्र की सशक्त महिलाओं को सोमवार को प्रथमा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक केएल इंटरनेशनल स्कूल तथा सह प्रायोजक हंस कृषि यंत्र हैं। एसडीएस ग्लोबल अस्पताल, ज्वैल-111 और स्वराज इस कार्यक्रम में एसोसिएट प्रायोजक हैं। कार्यक्रम में किंग ब्रेड, त्वचा स्किन कॉस्मेटिक लेजर क्लीनिक प्राइवेट लिमिटेड, एवरेस्ट ब्रेवरेज फूड इंडस्ट्रीज, वीएसआई और वेलकिन भी सहयोगी पार्टनर हैं।
अमर उजाला की ओर से सोमवार को अमर उजाला प्रथमा (वुमन अचीवर्स अवार्ड 2018) का आयोजन होटल हाइफन में किया गया। इसमें पश्चिमी उप्र की ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य किया है। जो मुश्किलों को हराकर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं हैं, उनका सम्मान किया गया।
बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वाति सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र शासन होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह करेंगे। अतिथियों द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया किया। सम्मान खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून, समाजसेवा, अभिनय, नृत्य, उद्यम, व्यापार, मॉडलिंग, कला, संगीत, माउंटेनरिंग और अन्य क्षेत्रों में नाम करने वाली महिलाओं को दिए गए। स्वयं मीडिया के निदेशक आशीष गौतम ने बताया कि यह महिलाओं के लिए की गई अनूठी पहल है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/