सरधना। ग्लोबल पब्किल स्कूल रासना में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के मेधावियों को सम्मानित किया गय
ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना में आयोजित सम्मान समारोह में मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शनिवार को ग्लोबल पब्लिक स्कूल रासना में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. अल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करता है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित होते हैं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि ओलंपियाड की तैयारी के दौरान उन्हें नए विषयों को समझने और सीखने का बेहतर अवसर मिला, जिससे उनकी सोचने की क्षमता में भी सुधार हुआ। कार्यक्रम में नीतू तोमर, वर्षा गुप्ता, रेणु चौधरी, नेहा वर्मा, गीतांजलि, पलक शर्मा, रश्मि आदि शामिल रहे।