फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने किया करोड़ों के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, प्रॉपटी डीलर ने लोगों को ऐसे फंसाया था जाल में

Thu, 06 Feb 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
इसी रसीद से किया फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले प्रॉपटी डीलर के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। लोगों को एक साल में प्लाट के दोगुने दाम मिलने के लालच के जाल में फंसाया गया। पूरा खेल एक रुपये के टिकट लगी रसीद से खेला गया है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह खेल खेला गया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अमर उजाला ने यह फर्जीवाड़ा उजागर किया है तो प्रशासनिक अफसरों ने सुध ली और मामले की जांच शुरू करा दी गई है।

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला प्रॉपटी डीलर फिलहाल भूमिगत है। मगर, लोगों को फंसाने के लिए उसने अपने एजेंटों को पूरे जनपद में सक्रिय कर रखा है। यह एजेंट ही लोगों को प्लॉट दिखाकर एक साल में दोगुने रुपये होने का सपना दिखाते है। ठगी के शिकार हुए पीड़ितों ने बताया कि प्रॉपटी डीलर ने ठगी का खेल मात्र एक रुपये के रसीदी टिकट वाली रसीद पर खेला है।
विज्ञापन


जो लोग प्रॉपटी डीलर के झांसे में आए, उन्हें एक रुपये के रसीदी टिकट लगी रसीद थमा दी जाती थी। बाद में प्लॉट खरीदने वाले लोगों से कुछ समय बाद बैनामा कराने की बात पक्की कर ली जाती थी। जब बैनामे का समय नजदीक आता तो टाल मटोल शुरू हो जाती। दबाव बढ़ता तो चेक दे दिए जाते। मगर यह चेक बाउंस होने पर लोगों को ठगी का एहसास हुआ।

अमर उजाला ने बुधवार के संस्करण में प्रमुखता से इस खबर प्रकाशित किया। इसका प्रशासनिक अफसरों ने संज्ञान लिया। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने सीओ व कोतवाल से जानकारी जुटाई। कोतवाल अजय कुमार शर्मा से इस संबंध में कहना था कि जल्द ही लोगों से ठगी करने वाले प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया जाएगा।

मामले की तह तक जाने में जुटा प्रशासन
प्रॉपर्टी डीलर पर पहले भी कई मामले विभिन्न धाराओं में कोतवाली सहित अन्य थाने में दर्ज है। फिलहाल प्रशासन इस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। - दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें