फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से मौत

विज्ञापन
मृतका रानी का फाइल फोटो। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। हस्तिनापुर के गांव जलालपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के पति व देवर के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस पति व देवर को हिरासत में लेरकर थाने ले आई। गांव जलालपुर हस्तिनापुर के मंगलू पुत्र जयंचद ने बताया कि उसकी शादी अम्हैड़ा निवासी रानी से हुई थी। मंगलू का आरोप है कि काफी समय से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार को पत्नी रानी स्वयं ही ससुराल आई थी। सुबह उसने देखा कि रानी बेहोश पड़ी है। वे उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति और देवर के साथ मारपीट की। पुलिस मंगलू और उसके भाई को थाने ले आई। मामले की जानकारी हस्तिनापुर पुलिस को दी। हस्तिनापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हस्तिनापुर थाना प्रभारी का कार्य देख रहे एसएसआई करतार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें