उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में कारगिल शहीदों की स्मृति में आज अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति को जरूर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान का कोई विकल्प भी नहीं है।
कारगिल विजय दिवस पर रविवार की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में यह आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन बागपत पालिकाध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट करेंगे।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। कैंसर जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रक्तदान से ब्लड प्रेशर सही रहता है और रक्तदान करने से किसी तरह का नुकसान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए।
रक्तदान के लिए यहां कराएं संपर्क
बागपत। रक्तदान शिविर सोशल डिस्टेंस के साथ आयोजित किया जाएगा। रक्तदाताओं की सुविधा के लिए आप मोबाइल नंबर 8954893110 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
मास्क जरूर पहनें
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि मास्क अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/