फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में 26 अगस्त को होगी मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता

Fri, 23 Aug 2019 01:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता दूसरे चरण में आ गई है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त को मेरठ में माल रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में होगा। इसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के विद्यार्थी शामिल होंगे।  

विज्ञापन


विद्यार्थियों को सामाजिक विषय पर विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच दिया जा रहा है। श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति राज्यस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रथम चरण में प्रतियोगिता जिलास्तर पर हो चुकी है। दूसरे चरण में मंडल स्तर पर आयोजन होगा। मंडल स्तर की प्रतियोगिता के विजेता प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया पर प्रतिबंध देशहित में जरूरी है, रखा गया है। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी को पक्ष और विपक्ष में छह मिनट बोलने का समय दिया जाएगा। मेरठ मंडल की यह प्रतियोगिता पंडित दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगी। छात्र-छात्राएं अपना पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें