फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: पेन, कॉपी, कंगन, हार को बनाएं अपना हथियार

Tue, 23 Jul 2019 01:32 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। पेन, कॉपी, हेयर पिन, सेफ्टी पिन, कंगन और गले का हार आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच बन सकता है। बस जरूरत है थोड़ी सी समझदारी और साहस दिखाने की। इससे छात्राएं अपनी प्राथमिक सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। छात्राओं को उनकी सुरक्षा की यह जानकारी पुलिस अफसरों ने पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के सहयोग से चल रहे बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान में दी।
विज्ञापन

सोमवार को दौराला के श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अभियान चलाया गया। अभियान में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने छात्राओं को 1090, 100 व 1098 हेल्पलाइन की जानकारी दी। संकल्प संस्था की संचालिका अतुल शर्मा ने गुड टच बैड टच के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने स्वागत किया। बालिकाओं ने नाटिका व नृत्य के जरिए बालिका शिक्षा का महत्व बताया। उप्र शोतोकाई संघ व अपराजिता टीम की कराटे प्रशिक्षक नीलम मिश्रा, हर्ष, वासु, प्रियांशु ने छात्राओं को रोजमर्रा की चीजों से अपनी सुरक्षा करने के दांवपेंच सिखाए।  दीपिका भटनागर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरपाल चौहाना, राकेश गुप्ता वार्ड सदस्य, महेंद्र कुमार, एसआई सुजाता, एसआई शक्तिमती, सुजाता, रचना, कल्पना, डॉ. रजनी, रबिता, सुनीता, सुधा अस्थाना, ममता, आकांक्षा व सविता ने सहयोग दिया।
बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में कवच अभियान चलाया गया। अभियान में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने छात्राओं को 1090, 1098, डॉयल 100 की जानकारी दी। उप्र शोतोकाई संघ के कराटे प्रशिक्षक शिहान सिराज अहमद, अर्पित, प्रथम, विशु ने छात्राओं को पंच, किक सिखाया। पेन, कॉपी, फोल्डर, कंगन, टोपी, दुपट्टा, चोटी, रजिस्टर, मोबाइल से अपनी सुरक्षा करने के तरीके बताए। एसएचओ तपेश्वर सागर, महिला उपनिरीक्षक अलका चौधरी, डॉ. हरीश शर्मा, राजन त्यागी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य कृष्णकुमार ने सभी का स्वागत किया। कं करखेड़ा के ज्ञानभारती स्कूल व कृष्णा पब्लिक स्कूल में सारथी संस्था व पुलिस अधिकारियों की मदद से अभियान चलाया गया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना पांडे, रुबीना माइकल, रोहित पवार गुर्जर, ऋषभ सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

बालिका सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मेरठ।
गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ थाना मेडिकल पीके मिश्रा ने हेल्पलाइन आदि के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के साथ आत्मविश्वासी बनने का प्रण दिलाया। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें