बिजली संकट से मिली निजात
30 साल पहले शहर को भी 12 घंटें बिजली मिलती थी और गांव को दो दिन में छह से आठ घंटे। वजह एक एक फीडर से कई गांव जुडे़ थे। बिजली के लिए धरने प्रदर्शन करने पड़ते थे। 30 साल में जिले में 132, 33 केवीए के 30 से ज्यादा बिजलीघर लगे। गांव में तो दो बिजलीघरों पर धरने प्रदर्शन करने के बाद बिजली आती थी, अब गांव में 20 घंटे और शहरों में तो 24 घंटे बिजली मिल रही है। दो महीने चौसाना के खोडसमा में 400 केवीए के बिजलीघर से समस्या काफी हद तक दूर कर दी है।
-शहर काफी पिछडी हालत में था। 33 साल पहले यातायात के संसाधन ही सीमित थे। हरिद्वार ,देहरादून जाने को सीधी बस नहीं थी। मेरठ के लिए भी दिन में तीन चार बस मिलती थी। घोड़ा तांगा भी खूब चलते थे, तांगे में सवारी पूरी होने पर ही चलते थे कई बार तो आधा आधा घंटा इंतजार करना पड़ता था। मगर अब कई कई बसें इन रुट पर हैं। एससी बसे भी चलने लगी हैं। उदयपाल धीमान, बुजुर्ग
-पहले व्यापारियों के फूड लाइसेंस या अन्य छोटे से काम को भी मुजफ्फरनगर जाना पड़ता था। पूरा दिन लगता था लेकिन अब जिला बनने के बाद बहुत सहूलियत हो गई है। यहां के व्यापारियों ने बागपत के जिला बनते ही शामली के भी जिला बनाने की मांग उठा थी । अमर उजाला भी उनकी आवाज बना और जनता की बातें उठाई। इसी का नतीजा आज सामने है। घनश्यास गर्ग, व्यापारी नेता
ये हुए अहम काम
-मेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण
-पानीपत -नगीना कोटद्वार मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हस्तांतरित
-जिला विकास भवन का निर्माण, दफ्तर शिफ्ट हुए।
-सीएमओ कार्यालय निर्माण
-खोडसमा में 400 केवीए के बिजलीघर को मंजूरी, बजट जारी।
-जिला अस्पताल के लिए 15 करोड मिले।
-मेरठ-पानीपत हाईवे पर कृष्णा नदी पर सेतू निमार्ण।
-जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना।
-गढ़ीपुख्ता से थानाभवन सहित कई मार्ग
-कई राजकीय कन्या इंटर कालेजों को मंजूरी
शामली नगर पालिका का दायरा
30 साल पहले अब
जनसंख्या 40 हजार 1.50 लाख
घर 11 हजार 27,500
मतदाता 30 92 हजार
जिला एक नजर में
लोस सीट 1
विस सीट 2
तहसील - 3
विकास खंड 5
नगर पालिका 3
नगर पंचायत 7
कोतवाली 2
थाने 6
चौकी 23
डाकघर 103
बैंक शाखा 103
प्रा.वि. 1038
उ.प्रा.वि 401
हाईस्कूल 35
इंटर कॉलेज 53
चीनी मिलें 2
मदरसे 45
औधोगिक ईकाई 130
30 साल में ये बढ़ी शहर का दायरा
30 साल में नगर पालिका के क्षेत्र का दायरा भी बढ़ गया। पहले शहर का दायरा केवल विजय चौक, अजंता, बरखंडी, रेलवे फाटक, रेलपार तक ही था, लेकिन इन तीस वालों में इसमें कमला कालोनी, सलेक विहार, गगन विहार, टीचर कालोनी, नई कालोनियां बसी हैं। कैराना पर नहर पुल तक, सिंभालका तक, बनत मुंडेट, गोहरनी, तक हो गया है। काफी बडे क्षेत्रफल में शहर फैला है हालांकि बनत कस्बे को नगर पालिका की सीमा में लाने का प्रस्ताव अभी लंबित है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/