लोड बढ़ने से फुंक जाते हैं ट्रांसफार्मर, जल्द शुरू होगा सर्वे
उधर फुंके ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराने में सरकारी खजाना खाली होता देख ऊर्जा निगम के अफसरों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित विद्युत कार्यालय पर तैनात एसडीओ प्रवेश गिरि ने बताया कि ज्यादातर मामलों में विद्युत ट्रासंफार्मर लो-वोल्टेज या हाई-वोल्टेज के चलते फुंक जाते हैं, क्योंकि मई, जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में बिजली की जरूरत पड़ने से लोड़ बढ़ जाता है।
एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने में आता है 15 से 20 हजार का खर्च
एसडीओ प्रवेश गिरी ने बताया कि एक बार ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद लगभग 15 से 20 हजार का खर्च आता है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष अप्रैल माह से अब तक लगभग 11 महीनों में ओवरलोड के चलते 54931 से अधिक ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इनकी मरम्मत विभाग द्बारा कराई गई है।
जनपद का नाम फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या
मेरठ 178
बागपत 112
गाजियाबाद 51
नोएडा 80
हापुड़ 91
बुलंदशहर 200
मुरादाबाद 102
बिजनौर 180
रामपुर 85
संभल 79
अमरोहा 117
मुजफ्फरनगर 135
शामली 83
सहारनपुर 195
कुल 1688