फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: आईपीएस अधिकारी को मिली थी ये बड़ी जानकारी, मुक्त कराई 20 करोड़ की जमीन

Sat, 09 Jan 2021 01:32 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एनएच-58 स्थित परतापुर इंटरचेंज के पास पुलिस की जमीन। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एनएच-58 स्थित परतापुर इंटरचेंज के पास पुलिस ने बीस साल बाद करीब 20 करोड़ कीमत की अपनी जमीन मुक्त कराई है। हालांकि इतने लंबे समय बाद पुलिस को नौ हजार गज में से छह हजार गज ही मिली, लेकिन यह जमीन कई मायनों में अहम है। यहां अब पुलिस का सेंट्रल वाहन गोदाम बनेगा, जहां जिले के थानों में खड़े लावारिस या मुकदमों से संबंधित वाहन रखे जाएंगे। इस गोदाम को बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, परतापुर इंटरचेंज के पास हाईवे पर पुलिस की नौ हजार गज जमीन है, जिससे सन 2000 में तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश अवस्थी ने मेरठ पुलिस को सेंट्रल वाहन गोदाम बनाने के नाम पर दी थी। इस जमीन पर कब्जा था। परतापुर थाने का चार्ज इस समय आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई पर है, जिनको वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने इस जमीन की जानकारी दी। जमीन को मुक्त कर वहां पुलिस का सेंट्रल वाहन गोदाम बनाने के निर्देश दिए।

बीस साल बाद पुलिस ने अपनी जमीन तलाश ली, जोकि एनएच-58 स्थित बिग बाइट होटल के पास मिली। जमीन पर दयाल इंडस्ट्रीज का कब्जा होना बताया गया था। पुलिस ने पैमाइश कराई और फिर वहां सेंट्रल वाहन गोदाम बनाने का काम शुरू करा दिया। बताया गया कि हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण में पुलिस की भी तीन हजार गज जमीन चली गई। मौके पर पुलिस को छह हजार गज जमीन ही मिली है, जोकि हाईवे पर दोनों तरफ आमने-सामने (तीन-तीन हजार गज) जमीन मिली, जिसे पुलिस ने मुक्त करा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, खुद देखेंगे व्यवस्था, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

विज्ञापन

महकमा तो भूल ही गया था 
हैरानी की बात यह है कि पुलिस महकमा अपनी ही करोड़ों रुपये की जमीन को भूल गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों को अपनी ही छह हजार गज जमीन मुक्त कराने के लिए पत्राचार भी खूब करना पड़ा। हालांकि जिन लोगों ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ था उन्होंने पुलिस का नाम और पैमाइश होते ही जमीन छोड़ने में भलाई समझी।

दिल्ली की तर्ज पर सेंट्रल वाहन गोदाम बनेगा
अब मेरठ में दिल्ली की तर्ज पर सेंट्रल वाहन गोदाम बनेगा, जिसका काम मेरठ पुलिस ने इस जमीन पर शुरू करा दिया है। इस सेंट्रल वाहन गोदाम में थानों में खड़े लावारिस वाहन और मुकदमे से संबंधित वाहन रखे जाएंगे, जिससे थानों को लंबे समय से कबाड़ हुए वाहन से मुक्ति मिलेगी। थानों में साफ सफाई के साथ-साथ सुंदरीकरण का काम भी होगा।

चौकी भी बनेगी यहां
पुलिस इस जमीन पर परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी भी बनाएगी, जिससे सेंट्रल वाहन गोदाम में रखे जाने वाले लावारिस वाहनों की निगरानी भी होगी और हाईवे पर पुलिस की गश्त भी होती रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें