तीन स्थानों से आ रही ऑक्सीजन
शहर में ऑक्सीजन पानीपत, मंगलौर और काशीपुर से आ रही है। इन स्थानों पर ऑक्सीजन एकत्र करने के प्लांट लगे हैं। वहीं से सिलिंडरों में गैस भर कर शहर में आती है।
797 मरीज होम आइसोलेट
मुजफ्फरनगर जिले में अभी तक 3427 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 1123 सक्रिय केस हैं। कोविड अस्पतालों में बेड कम होने के कारण अधिकांश होम आइसोलेट है। वर्तमान में 797 मरीज होम आइसोलेट है, जिनके लिए भी परिजन ऑक्सीजन ले रहे हैं।
ऑक्सीजन की कमी नहीं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि हमारे यहां ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों और कोविड अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन है। जो मरीज होम आइसोलेट है और उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है, तो वे तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/