अनजान वीडियो कॉल से बचें
आजकल अनजान नंबर से वीडियो कॉल आ रही हैं। वीडियो कॉल पर अश्लीलता या किसी लड़की की तस्वीर दिखाकर बातचीत की जाती है। वीडियो कॉल सुरक्षित कर साइबर अपराधी लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
ठगी हो जाए तो यह करें
साइबर एक्सपर्ट कर्मवीर सिंह और साइबर सेल प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि अगर आपके साथ साइबर ठगी हो जाए तो तुरंत बैंक के कस्टमर केयर नंबर और साइबर सेल के नंबर 7839855538 पर संपर्क करे। सीईआरटी (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) वेबसाइट पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। साइबर दोस्त (एप) भी डाउनलोड करें। अगर आपने अपने बैंक खाते की किसी से गोपनीय जानकारी शेयर नहीं की और ठगी हो गई है तो इसकी शिकायत आरबीआई से करें।
ये बरतें सावधानी
- फेसबुक खाते की सुरक्षा के लिए प्रोफाइल गार्ड लगाएं, ताकि साइबर अपराधी आपका प्रोफाइल न जान सके
- एटीएम प्रयोग करते समय देखें कि सीसीटीवी कैमरे का फोकस कहां है यह जरूर देखें। कहीं आपके पासवर्ड पर तो नजर नहीं
- देखें कि एटीएम में स्क्रीमर डिवाइस तो नहीं लगी है
- ज्वॉइनिंग लेटर की जांच के बाद ही पैसा भेजें
- ओएलएक्स से खरीदरी करने पर सामान की डिलीवरी होने पर ही पैसा दें
- व्हाट्सएप पर पैसा जीतने जैसे मैसेज पर ध्यान न दें, न लिंक खोलें
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/