सभी लाभार्थियों को नहीं मिला खाद्यान्न
शासन स्तर से लाभार्थियों की अपेक्षा कम खाद्यान्न उपलब्ध हुआ है। जिस क्षेत्र के लिए राशन डीलरों को खाद्यान्न मिला है, उसी के आधार पर लाभार्थियों को आंगनबाड़ी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। पूरा खाद्यान्न न मिलने के कारण सभी लाभार्थियों को राशन का वितरण नहीं हो पाया। - विपिन मैत्रेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी बागपत।
- नहीं मिलता दूध पाउडर व घी
हरियाणा-बागपत बॉर्डर के गांव निवाड़ा में चार बेटियों की मां रेशमा बच्चियों से तो प्यार करती हैं, मगर अभी बेटे की चाह बाकी है। पड़ोस की तसरीबा के भी चार बच्चे हैं, सबसे बड़ा सात साल का है। अब चौथा कुपोषित है। कहती है गेहूं और चावल तो मिल जाता है, मगर दाल, घी और दूध पाउडर अभी नहीं मिला है। नहर पर रहने वाली सोनी का बेटा जुनैद अति कुपोषित है, नौ माह का है, लगता डेढ़ माह जैसा है। लेकिन इसे परिवार एनआरसी में भर्ती करने को राजी नहीं है।
- बाल कल्याण समिति ने रुकवाई 25 नाबालिग लड़कियों की शादी
बाल कल्याण समिति ने पिछले चार साल में 25 नाबालिग लड़कियों की शादियां रुकवाई हैं। कोरोना काल (मार्च से दिसंबर) में ही आठ शादियां रुकवाई हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव यादव बताते हैं जिन लड़कियों की शादी रुकवा की गई है, वे महज 16-17 साल उम्र की थी। ये लोहारी गांव, बडल और निरोजपुर गांव आदि की थीं। इनके परिवार वालों की काउंसलिंग भी की गई और कम उम्र में शादियों के नुकसान भी बताए गए। इन लड़कियों की बालिग होने पर शादी होने पर मदद भी की गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/