फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: हाथ में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के नारे, बाइक रैली में वंदे मातरम से गूंज उठा शहर

Sat, 06 Aug 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर से शुरू होकर पीवीएस मॉल तक पहुंची। इस दौरान शहर के 175 स्थानों पर रैली पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
मां तुझेेे प्रणाम, बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत रविवार सात अगस्त को सुबह दस बजे तिरंगा बाइक रैली का आगाज अमर उजाला कार्यालय से किया गया। आजादी के 75 वर्ष होने पर आयोजित तिरंगा बाइक रैली को ऐतिहासिक रूप देने के लिए शहर में 175 स्थानों पर व्यापारी, समाजसेवी संगठन, महिला संगठन, युवाओं के साथ राजनीतिक दलों के लोगों ने भी पुष्प वर्षा की। रैली का समापन शास्त्रीनगर पीवीएस मॉल पर हुआ।

विज्ञापन


रैली का शुभारंभ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने किया। अमर उजाला कार्यालय मोहकमपुर से शुरू होकर टीपीनगर, मेट्रो प्लाजा, डीएन चौराहा, शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां पर रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद भैसाली ग्राउंड, सदर थाना, चौक बाजार, शिव चौक, आबूलेन, बेगमपुल, बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, इंद्रा चौक, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, गढ़ रोड, नई सड़क, सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर होते हुए पीवीएस मॉल पर समापन किया गया।  

यह भी पढ़ें: Meerut: पटरी पर दौड़ी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो पर हुआ स्टेटिक ट्रायल, जारी हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हमारे सहयोगी 
अमर उजाला एवं केएल इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित रैली में जेपी एकेडमी और जेपी रेंजीडेंसी हमारे सहयोगी रहे। पावर्ड बाई द अध्ययन स्कूल, एडको डेवलेपर एवं केएमसी अस्पताल। एसोसिएट सहयोगी सत्यकाम स्कूल, मैक एनिमेशन, दयाल ग्रुप, उत्सव एम्पायर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मिराज ज्वेलर्स, न्यूटिमा अस्पताल, पिंकी चिन्योटी, महावीर एजुकेशन, विस्टा 58 बैंक्वेट एंड रेस्टोरेंट, पंडित आलोक कुमार गौतम व ऋषभ एकेडमी शामिल हैं।

हमारे सह प्रायोजक बिरला एयरकोन, ला फ्लोरा बैंक्वेट, ऋषभ टैक्सटाइल, आरकेवी किचन एंड बाथ, नीरज मित्तल (पायल फर्नीचर), पेंथर ई रिक्शा, हिंद स्पोर्ट्स, ब्रेंज एजु वर्ल्ड स्कूल, कार केयर सेंटर, एसएफ फूड, एपेक्स बिल्डर, कैलाश प्रकाश जनसेवा संस्थान, हीरा एटवरटाजिनिंग, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनएलएसटी और फोटोग्राफर पार्टनर सागर कलर लैब, केवीवीएस वायर्स एंड केबल्स, सिस्ट मेड इंटरनेट सिक्योरिटी हैं। 

यह भी पढ़ें: दुनिया में छाईं भारत की बेटियां: तीनों की ऐसी उपलब्धियां जिन्हें आप भी करेंगे सलाम, पढ़ें संघर्ष की कहानियां

यह होंगे आयोजन
8 अगस्त : वीरांगना सम्मान
10 अगस्त : जेपी एकेडमी स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
14 अगस्त : चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन
15 अगस्त : शहर के 75 चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें