फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, ये अधिकारी रहे मौजूद

Sun, 22 Jul 2018 10:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला समूह की ओर से शनिवार को आईएमए भवन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में तीनों बोर्ड के दसवीं और 12वीं के टॉपर्स को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मंडलीय और जिले के शीर्ष अधिकारियों के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।  

विज्ञापन


सहारनपुर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, नगर विधायक संजय गर्ग और महापौर संजीव वालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मानित होने के लिए मेधावियों के साथ ही उनके परिजन भी पहुंचे। कई बच्चे ऐसे रहे, जो पढ़ाई के लिए बाहर निकल गए हैं। ऐसे में उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के संयोजक सुरेंद्र चौहान, सेंट मेरी स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा बजाज, हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम, सरस्वती विहार से मंजू जैन, एनसीसी अधिकारी बृजेश पुंडीर, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, सर्राफ गौतम शंकर सिंघल, मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष दानिश आजम, ट्रांसपोर्टर मोहित जैन, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, आम आदमी पार्टी के नेता योगेश दहिया, उप प्रधानाचार्य कंचन सेठी, भाजपा नेत्री अल्पना तलवार, माउंट लिटरा जी स्कूल की डायरेक्टर शिवानी अग्रवाल, डॉ. एके गुप्ता, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, उद्यमी गोपाल कालरा, किसान नेता अरुण राणा, अनिल धारिया, व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग, पंडित अशोक कालिया, अमित माहेश्वरी, राजीव फुटेला, सरदार जोगिंदर सिंह ठकराल, चांदकिशन गांधी, सुरेंद्र बहल, सरदार बलवीर छाबड़ा, संजय तिवारी, जगदीश पपनेजा, सुभाष मल्होत्रा, श्रीकृष्ण गुप्ता, दीपक जैन, भानु, भाजपा नेता अमित वर्मा, व्यापारी गौरव गर्ग, विमल विरमानी, व्यापारी नेता शीतल टंडन, विवेक मनोचा, सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, शरद कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संचालन संदीप शर्मा ने किया।

सम्मानित होने वाले हाई स्कूल के मेधावी  

सम्मानित छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
- दिव्या, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर।  
- वत्सल बिंदल, दिल्ली पब्लिक स्कूल।  
- वंश सैनी, इंफेंट जीजस स्कूल।  
- तुषार कुमार, बीएचएस इंटर कॉलेज बेहट।  
- मैत्रेई, आदर्श इंटर कॉलेज बड़गांव।  
- अंशुल गुप्ता, बीएचएस इंटर कॉलेज बेहट।  
- सौरभ कर्णवाल, बीएचएस इंटर कॉलेज बेहट।  
- अमरीन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर।  
- लक्ष्मी शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर।  
- ऋतिक कुमार, श्री अजीत एसवीएम अंबेहटा पीर।  
- नैना, सोफिया हिन्दी मीडियम हाई स्कूल।  
- पारुल गर्ग, लीलावती पब्लिक स्कूल फतेहपुर कला बेहट।  
- नितिन कुमार, नव जनोदय इंटर कॉलेज चिलकाना।  
- छवि धीमान, डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार।  
- तन्वी सिंघल, आशा मॉडर्न स्कूल।  
- दीपांशु कुमार, इंफेंट जीजस स्कूल।  
- आयुष कुमार, सहारनपुर पब्लिक स्कूल।  
- श्वेता लूथरा, सहारनपुर पब्लिक स्कूल।  
- उदित, सहारनपुर पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले 12वीं के मेधावी  

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
- अजय कुमार, जनता इंटर कॉलेज अंबेहटा चांद।  
- नंदिनी कालरा, पाइनवुड पब्लिक स्कूल।  
- अन्वी सिंघल, आरएन विद्यापीठ इंटर कॉलेज नकुड़।  
- लकी सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल।  
- अर्पित आत्रेय, जनता इंटर कॉलेज नागल।  
- अभिषेक, एसजेएसवीएम इंटर कॉलेज गंगोह।  
- खुशबू, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सहारनपुर।  
- सन्नी कुमार, जनता इंटर कॉलेज नागल। 
- गगन त्यागी, एनएम इंटर कॉलेज नागल।  
- आकाश कुमार, जनता इंटर कॉलेज नागल।  
- सुमित सैनी, जनता इंटर कॉलेज बेहट।  
- हर्षिता अरोड़ा, दिल्ली पब्लिक स्कूल।  
- प्रांजल अरोड़ा, सोफिया हिन्दी मीडियम हाई स्कूल। 
- कनिका वशिष्ठ, सहारनपुर पब्लिक स्कूल। 
- विक्रांत पंवार, सहारनपुर पब्लिक स्कूल। 
- प्रियांशा राजपूत, सहारनपुर पब्लिक स्कूल।  
- श्वेता जैन, लॉर्ड महावीरा एकेडमी। 
- अतिशय जैन, लॉर्ड महावीरा एकेडमी।  
- दर्शी, रेनबो स्कूल।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें