फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान: जिम्मेदार बनें छात्राएं, अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

Thu, 04 Jul 2019 02:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपराजिता अभियान के तहत खालसा गर्ल्स कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा पर हुआ कार्यक्रम छात्राओं को दी सेल्फ डिफेंस की जानकारी, 30 दिन तक लगातार चलेगा अभियान हर छात्रा जिम्मेदार बने, अपनी अहमियत पहचाने। एक छात्रा खुद को सशक्त बनाने के साथ ही अन्य दस छात्राओं का मार्गदर्शन करे। डर को भुलाकर शोहदों का डटकर सामना करें। समाज में बढ़ते अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं। अगर आप कहीं पर भी अपराध होता देखतीं हैं, तो डायल 100, 1090, 181, आशा ज्योति केंद्र, महिला थाना, 1098 जैसी हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करें। बुधवार को थापरनगर के खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस, जिला प्रशासन व अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सदर रामअर्ज ने किया। प्रिंसिपल डॉ. मनु भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। सीओ ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए छात्राओं को बालिका एवं महिला सुरक्षा के लिए संचालित कन्या सुमंगल योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन, ऑनलाइन एफआईआर, व्हाट्सएप पर पुलिस की मदद कैसे लें इसकी जानकारी दी। शिक्षाविभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज ने भी संबोधित किया। आयोजन में मंडलीय सलाहकार यूनिसेफ गुरमुख सिंह लांबा, अपराजिता अभियान की सदस्य जनहित फाउंडेशन की संचालिका अनीता राणा, ममता गर्ग, अंजू पांडे, सुरभि परिवार से दिनेश तलवार, शिक्षिका सतनाम कौर, नीता अवस्थी, चंचल कौर, विनीता शर्मा, साधना चौधरी, संदीप कौर, कुसुमलता, इंद्रजीत कौर, पूजा जैन, सारिका शर्मा, ऋतु शर्मा ने सहयोग दिया।

हेल्प के लिए हैं हेल्पलाइन
बालिकाओं को डायल 100, 1090, 181, आशा ज्योति केंद्र, महिला थाना, 1098 सभी हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। छात्राओं को बताया कि मुसीबत में हैं तो तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों की मदद लें। ये सभी नंबर आपकी मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं। यहां आपकी पहचान भी गोपनीय रखी जाती है। स्थानीय थाना, पुलिस चौकी पर जाकर अपनी शिकायत करें। घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बलात्कार, छेड़खानी, एसिड अटैक, साइबर क्राइम, ट्रोलिंग, बालविवाह, बाल यौन शोषण, बाल श्रम, मानव तस्करी या किसी भी प्रकार का अपराध होते दिखे तो फौरन पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डरें नहीं डटकर करें सामना
सुरक्षा जागरूकता अभियान में प्रहार संस्था के अजय व टीम ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं ने सेल्फ डिफेंस का डेमो दिया। अगर कहीं छेड़छाड़ हो, कोई आकर पकड़ने की कोशिश करे तो उससे अपना बचाव कैसे करना है इसकी जानकारी दी। बस, ऑटो या रिक्शा में जाते वक्त कोई छेड़छाड़ हो तो डरना नहीं है बल्कि डटकर उस व्यक्ति का सामना करें और अपना बचाव करना है। शोहदे के बलिष्ठ शरीर को देखकर घबराएं नहीं बल्कि शरीर के नाजुक भागों पर हिट करें। गर्दन, गाल, आंखें, ज्वाइंट्स, घुटनों पर वार करें और अपना बचाव करें। 

राजकीय इंटर कॉलेज माधवपुरम में आज आयोजन
बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को देववती वीरेंद्र कुमार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माधवपुरम में आयोजन होगा। इसमें लखनऊ से आईं लवनीत छात्राओं को संबोधित करेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें