फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का अभियान अपराजिता: छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Wed, 08 May 2019 02:09 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छात्रों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए गए। छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा, वायु प्रदूषण और जल संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि बेटियां चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो के सिद्धांत पर निडर होकर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करें। बेटियों की तरक्की पर ही समाज और राष्ट्र का निर्माण टिका है। बेटियों को हौसला काबिले तारीफ है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में कस्बे के नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी ने कहा कि दौर बदल चुका है। पहले बेटियां समाज में बदनामी के डर से शोषण के खिलाफ चुप्पी साधे रहती थी। मगर अब छात्राएं और महिलाएं किसी से डरें नहीं, बल्कि मजबूत आत्मबल के सहारे ही अपनी तरक्की कर राष्ट्र में सहभागिता निभाएं। पुलिस प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्तमान में छात्राओं की सुरक्षा के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। सीओ एचएल कन्नौजिया, डायल 100 प्रभारी जीसी शर्मा, जिला समन्वयक संगीता चौधरी और सीमा ने बेटियों को आत्मरक्षा से मुसीबत में बचाव के साथ सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए।

इससे पूर्व चीफ गेस्ट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक विनेश त्यागी और प्रधानाचार्य संजय सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं गुंजन, आन्या, सृष्टि, प्राची, तनिषा, सलौनी, अंचल, आयुषि, अक्षिता त्यागी, खुशी, राधिका, मानसी, शिवानी, गुंजन, बुसरा, अनाह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। अध्यक्षता समिति सभापति कुबेर दत्त त्यागी और संचालन गरिमा और रीतिका ने संयुक्त रूप से किया। सतेंद्र सैनी लुहारी, प्रवीण त्यागी पूर्व चेयरमैन पावटी, पंकज त्यागी, अरविंद मलिक, योगेश त्यागी, अनुज गर्ग, विजय गर्ग, अशोक त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला आरक्षियों ने सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया
महिला कांस्टेबल कोमल और कविता ने छात्राएं मुसीबत के दौरान बिना किसी की सहायता के आत्म सुरक्षा के तरीकों से बचाव कर सकती है। दोनों ने कई दांवपेंच और जूड़ों कराटे का प्रदर्शन कर छात्राओं को सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। एसएसपी पीआरओ वीरेंद्र कसाना, थाना प्रभारी राजीव कुमार, कस्बा इंचार्ज सुनील कसाना मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

नारी गरिमा के लिए भरवाए 188 शपथ पत्र
स्कूल की शिक्षिका नीरू श्रीवास्तव, संतोष, डिपंल मलिक, नमिता जैन, पूजा त्यागी, पूजा कश्यप समेत 188 छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने शपथ पत्र भरे। 

छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर किया जागरूक
स्कूल की छात्राओं ने पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण पर सुंदर पेंटिंग बनाई। जिसमें कक्षा-12 की हिमांशी, कक्षा नौ की आलिया और कक्षा-8 की वंशिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एसएसपी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा कक्षा-10 में तीन टॉपर यशी गर्ग, महक नाज और दिव्या वर्मा को भी कप्तान ने सम्मानित किया।

अमर उजाला द्वारा संचालित अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं और बेटियों में जागरूकता बढ़ा रहा है। जिससे देश दुनिया में दिशा बदल रही है। बेटियां हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही है। जिले की करिश्मा अरोरा ने कक्षा 12 के एग्जाम में देश की टॉपर बनकर जिले का गौरव बढ़ाया है।
-सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी


अब लड़कियां शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकने में सक्षम हैं, चूंकि सरकार हमारे साथ है।
-गरिमा त्यागी शिक्षिका
लड़कियां चेहरे पर किसी भी दिक्कत आने पर मुस्कान के साथ आवाज बुलंद करें। कमजोर बनकर नहीं डटकर चुनौती का मुकाबला करें।
- रीतिका तोमर शिक्षिका
अमर उजाला अपराजिता के अनूठे कार्यक्रम से बेटियों में आत्मबल बढ़ा है। अब बेटी और बेटों में अंतर करना कल की बात हो गई।
-छात्रा यशी गर्ग 
नारी कहीं भी और किसी भी स्थिति में जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है। जिस हाथ में चूड़ियां हैं, कल को तलवार भी चला सकती है।
-छात्रा कृतिका
अपराजिता कार्यक्रम से बेटियों को सशक्त बनाने का बेहतरीन प्रयास है। लेकिन इसकी सार्थकता जुल्म के खिलाफ सामने आने के बाद ही नजर आएगी।
-छात्रा हिमांशी मलिक 
स्त्री चाहे तो महल को खंडहर बना दे और खंडहर को महल बना सकती है। वह अपराजिता है। वह श्रद्धा और प्रेम की मूर्ति है।
-छात्रा पारखी त्यागी
पर्यावरण को ध्यान रखने से ही देश महान होगा। पर्यावरण और पृथ्वी को बचाकर ही स्वस्थ और सुखी जीवन बीताया जा सकता है।
-छात्रा त्रिवेणी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें