फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीएम की मुहर लगाकर प्रमाणपत्र जारी करता था अमन, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 11 Jun 2021 12:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आरोपी अमन फर्जी सर्टिफिकेट बनाता था। वह डीएम की मुहर लगाकर चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट समेत अन्य सर्टिफिकेट पर उनके हस्ताक्षर भी खुद कर देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जन सुविधा केंद्र पर फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोपी अमन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी डीएम की मुहर लगाकर चरित्र प्रमाणपत्र, पासपोर्ट समेत अन्य सर्टिफिकेट पर उनके हस्ताक्षर भी खुद कर देता था। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ब्रहमपुरी थाना पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी में बुधवार को पुलिस ने जन सुविधा केंद्र संचालक माधवपुरम निवासी अमन को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि अमन फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर लोगों को देता था। डीएम की मुहर और उनके हस्ताक्षर भी सर्टिफिकेट पर खुद करता था। अमन ने एक युवक का फर्जी चरित्र प्रमाणपत्र बनाया था, युवक ने अपने भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों भाइयों ने पहले डीएम और इसके बाद एसएसपी ऑफिस पहुंचकर वरिष्ठ लिपिक कुंवरपाल सिंह को फर्जीवाड़े की जानकारी दी।

एसएसपी ऑफिस से माधवपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया और जन सुविधा केंद्र से नकली मुहर भी बरामद की। आरोपी का कहना है कि शिकायतकर्ताओं से उसका पुराना विवाद था, जिसके चलते उसको साजिश के तहत फंसाया है। यह भी आरोप है कि युवकों ने डीएम ऑफिस में तैनात एक महिला कर्मचारी से मिलकर जन सुविधा केंद्र संचालक को फंसाया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की गई। वह फर्जी सर्टिफिकेट बनाता था, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। आरोपी बेवजह के आरोप लगा रहा है, जिनका कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन


https://www.amarujala.com/video/india-news/modi-cabinet-expansion-this-month-and-yogi-government-too-can-get-two-new-ministers

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें