मएमए दयाल वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम । मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को पल्लवपुरम फेज वन स्थित मैनेजमेंट हाउसल में 25वीं एमएमए दयाल वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में अनुष्का मोगा को प्रथम, बालक वर्ग में प्रतीक को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार बालिका वर्ग में भूमि शर्मा, द्वितीय पुरस्कार बालक फहीम, तृतीय पुरस्कार बालिका वर्ग में कनक, तृतीय पुरस्कार बालक जाजिब नजीर को दिया गया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मूल्यांकन विषय-वस्तु, मौलिकता, अभिव्यक्ति, प्रस्तुति शैली व समग्र प्रभाव के आधार पर दीवान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज को विजेता ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता दयाल फर्टिलाइजर्स के सहयोग से कराई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल डॉ. नरेश गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि वाद-विवाद जैसी बौद्धिक गतिविधियां युवाओं में तार्किक सोच, आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करती हैं। एमएमए अध्यक्ष एसपी सिंह ने दयाल ग्रुप का आभार जताया और अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का विषय यदि विश्व के सभी देश मिलकर ठोस व निर्णायक कदम उठाएं, तो जलवायु परिवर्तन को अब भी रोका जा सकता है रहा। विभिन्न प्रमुख शिक्षण संस्थानों की 18 टीमों ने पक्ष-विपक्ष में प्रभावशाली व तर्कपूर्ण विचार रखे। निर्णायक मंडल में आरके अग्रवाल, डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. वत्सला शर्मा रहे। इस दौरान अनिल अरोड़ा, निशिराज, संजीव गुप्ता, रमेश चंद, व शगुन, एस. रविचंद्रन, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।