फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट प्रकरण : किसानों और व्यापारियों ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन को लेकर किसान मजदूर संगठन और जागृति विहार व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को मनसा देवी मंदिर में हवन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के मेरठ आने का स्वागत किया और सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार और माधवपुरम के व्यापार को लेकर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी आयु की कामना भी की।
किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि एक आरटीआई कार्यकर्ता की ओर से इस मामले में सरकार को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। सरकार को इस विषय में सोचना होगा। इस मामले में व्यापारियों के साथ न्याय के लिए कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर संगठन की ओर से इस संबंध में अगर आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी ओर से भी एक रिपोर्ट तैयार की गई है जो मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। सोमवार को आरटीआई कार्यकर्ता को भी फैक्ट्स एंड एविडेंस पीआईएल से संबंधित नोटिस भी भिजवाया जाएगा। हवन के दौरान बृजेश त्यागी, जगपाल सिंह बौद्ध, विकास चौहान, दुष्यंत शर्मा, संजय तोमर, चंदन सिंह, रूपेश राघव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें