फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट बनाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट बनाने पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। हादसे में घायल की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत बनाने पर शुक्रवार को तीमारदारों का मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। उन्होंने लैब पर भी हंगामा कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र निवासी राजकुमार का बेटा शुभम 16 फरवरी को हादसे में घायल हो गया था। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे हापुड़ रोड स्थित एक लैब में भेजा गया था। आरोप है उसकी गलत रिपोर्ट तैयार कर दी गई थी। इसका खुलासा दोबारा जांच रिपोर्ट में हुआ। जिस पर वह लैब पहुंचे और गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। शुभम के परिजनों ने डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेडिकल थाने में हंगामा कर दिया। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें