फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाइयों और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपाइयों ने की छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य की सदस्यता खत्म करने की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा की सदस्यता समाप्त करने की मांग लेकर बृहस्पतिवार को छावनी परिषद पहुंचे सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सपाई इस संबंध में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें कार्यालय के गेट पर ही पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों की आपस में काफी देर कहासुनी हुई। बाद में सपाई अपनी मांगों का ज्ञापन देकर वहां से चले आए।
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह आहूजा ने बताया कि 29 मई को छावनी परिषद में भारतीय जनता पार्टी के मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को सीबीआई ने तीन लाख रुपये की रिश्वत ठेकेदार से लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बावजूद अभी तक सतीश शर्मा की मनोनीत सदस्यता को समाप्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि उनकी मांग है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और आरोपी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए। इस दौरान उमाशंकर खटीक, निरंजन सिंह, जीतू नागपाल, अनंत यादव, सौरभ अग्रवाल, इरफान अहमद और हयात सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें