फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक में टक्कर मारने के बाद विवाद, भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाइक से घर लौट रहे भाई-बहन सड़क हादसे में घायल हो गए। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव उखलीना निवासी आकाश पूनिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन टिंकी के साथ मेरठ से चिकित्सकीय परामर्श और दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह किनौनी क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी के निकट पहुंचे तो तभी बराबर के रास्ते से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आकाश और उनकी बहन सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों को मामूली चोटें आईं। आकाश ने विरोध किया तो बाइक सवार युवक अभद्रता पर उतर आए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मारपीट की कोशिश भी की। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। भीड़ बढ़ती देख दोनों युवक अपनी बाइक लेकर मौके से भाग गए। पीड़ित थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें