फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र से पकड़ा संदिग्ध ई-रिक्शा चालक अल्ताफ जमानत पर रिहा, साइबर सेल के कब्जे में मोबाइल फोन

Thu, 26 Sep 2019 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सैन्य क्षेत्र
मेरठ में सेना की क्यूआरटी द्वारा मंगलवार तड़के सैन्य क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध ई-रिक्शा चालक अल्ताफ अंसारी पुत्र अल्लामेहर निवासी शाहजहां कॉलोनी लिसाड़ी गेट को बुधवार को लालकुर्ती थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। अल्ताफ से मिले मोबाइल फोन की जांच साइबर क्राइम सेल द्वारा की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार केंद्रीय विद्यालय सिख लाइन के पास से पकड़े गए अल्ताफ के मोबाइल की जांच में पाकिस्तान, ईरान, इराक, नेपाल समेत कई देशों के नंबरों के अलावा व्हाट्स ग्रुप में कई अश्लील फोटो और पोर्न साइट के लिंक मिले थे। आर्मी इंटेलीजेंस ने पूछताछ के बाद अल्ताफ को लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 7
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात सेना के सूबेदार सत्यपाल की तहरीर पर अल्ताफ के खिलाफ छावनी अधिनियम की धारा 289 के तहत केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाई। इस नियम के तहत छावनी के वर्जित क्षेत्र में सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले तक घूमना नियमों का उल्लंघन है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह के अनुसार आरोपी अल्ताफ को जमानत पर छोड़ा गया है। जिससे छावनी परिषद जुर्माना वसूलेगा।

 

4 of 7
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रखी जाएगी पैनी नजर
पुलिस का कहना है अल्ताफ को भले ही जमानत पर छोड़ा गया है। लेकिन उस पर पैनी नजर जाएगी। क्योंकि उसके मोबाइल में पाकिस्तान समेत कई देशों के मोबाइल नंबर और पोर्न वीडियो के लिंक मिले हैं। अल्ताफ के व्हाट्स एप ग्रुप में कई लिंक ऐसे मिले, जिनसे विदेशी नंबर जुड़े हैं। इन नंबरों पर कॉल की गई या रिसीव किए। या व्हाट्सएप पर संपर्क किया, इसकी सर्विलांस और साइबर क्राइम सेल द्वारा जांच की जा रही है। अल्ताफ के बैंक खाते का भी रिकॉर्ड देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
लालकुर्ती थाने में संदिग्ध को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
व्हाटस एप पर दो ग्रुपों से जुड़ा था
पुलिस के अनुसार अल्ताफ के मोबाइल को चेक किया गया तो वह व्हाट्स एप के दो ग्रुपों ‘पाकिस्तान टेरेरिस्ट’ और ‘पा ओ’ से जुड़ा था। इस ग्रुप में ईराक व ईरान के नंबर भी बताए गए। यह जांच की जा रही है कि वह इस ग्रुप में किसी लिंक के माध्यम से जुड़ा या अन्य प्रकार से।
 
विज्ञापन

6 of 7
छावनी क्षेत्र से गिरफ्तार संदिग्ध अल्ताफ अंसारी - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि पोर्न साइट के जो लिंक मिले हैं उन लिंक पर क्लिक करने के दूसरे देशों के मोबाइल नंबर आते हैं। कई बिंदुओं पर गहनता से जांच की गई। ग्रुप में मिले पाकिस्तान, ईराक व ईरान के नंबरों पर कॉल की तो कोई रिस्पांस नहीं आया। व्हाटसएप पर कुछ डाटा डिलीट होने की भी बात सामने आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अल्ताफ - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम जुर्माना पांच हजार
छावनी परिषद अधिनियम की धारा 289 के तहत अल्ताफ पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छावनी परिषद अधिनियम में जुर्माने की अधिकतम राशि पांच हजार रुपये है। इसके तहत आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया जाता। जमानत पर छोड़कर पुलिस जांच कर रही है। -धवल जायसवाल, एएसपी कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें