फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई की डिग्री के साथ कार्य कुशलता भी जरूरी : डॉ. ममता

Mon, 03 Nov 2025 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
इस्माईल कॉलेज में कौशल विकास पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन
- इस्माईल कॉलेज में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में रोजगार पर कौशल विकास का महत्व विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में सॉफ्ट व हार्ड स्किल्स विकसित कर कुशल बनाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. ममता सिंह व प्राचार्य प्रो.अनीता राठी ने किया। डॉ. ममता सिंह ने कहा आधुनिक युग में कौशल विकास करियर सफलता की कुंजी है। तकनीकी बदलाव से नौकरियां विकसित हो रही हैं, डिग्री अकेली काफी नहीं। निरंतर सीखना जरूरी। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास बढ़ाता है। डॉ. नीलम शर्मा ने बताया की कौशल रोजगार योग्यता बढ़ाता है। मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ. मीनू शर्मा ने सहयोग व संचार को अहम बताया। इसमें समस्या समाधान, सहानुभूति, ईमानदारी, आलोचनात्मक सोच शामिल। समन्वयक डॉ. कविता गर्ग ने धन्यवाद दिया। डॉ. वंदना भारद्वाज, डॉ. अंजू बाला राजपूत, डॉ. शाजिया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें