विज्ञापन समाचार
मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 9 व 11 के विद्यार्थियों के बीच द ट्रॉली प्रॉब्लम विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में तर्कपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। जिससे चिंतनशीलता व निर्णय क्षमता का प्रदर्शन हुआ। प्रतियोगिता में अनंत सिंह प्रथम, याशिका शर्मा द्वितीय, कीर्ति वर्मा तृतीय और सर्वश्रेष्ठ वक्ता आध्या सोनी रहीं। निर्णायक में हरजोत ओबेरॉय व गुलमन उज्मा ने विद्यार्थियों की गहन समझ व आत्मविश्वास की प्रशंसा की। प्राचार्या डॉ. रश्मि मिश्रा ने विजेताओं को बधाई दी और सभी की मेहनत सराही। प्रबंधक अनुज शर्मा ने स्कूल की बौद्धिक-नैतिक सशक्तिकरण प्रतिबद्धता दोहराई। संवाद