फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांव रछौती में सस्ता गल्ला राशन विक्रेता के चयन के लिए उपयुक्त स्थान न होने पर एसओ मुंडाली के द्वारा चयन की तिथि स्थगित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रछौती में सस्ता गल्ला राशन विक्रेता की दुकान का चयन होना था। जिसमें सोमवार का दिन तय किया गया था पंरतु एसओ मुंडाली द्वारा हस्तक्षेप किया गया। जिस स्थान पर बैठक रखी गई थी वह अत्यंत छोटा है। भीड़ अधिक रहने पर सुरक्षा की दृष्टि से स्थान उपयुक्त नहीं बताया। इसलिए आवंटन संभव नहीं हो सका। वहीं, दुकान के आवंटन की तिथि तथा स्थान बदल दिया गया। इसलिए तिथि भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक माछरा के गांव रछौती में राशन की दुकान के आवंटन के लिए सोमवार को बैठक प्रस्तावित थी। एसओ विनोद कुमार ने बीडीओ माछरा एवं एसडीएम मवाना को लिखकर दिया कि बैठक प्राइमरी पाठशाला में रखी गई है। यह स्थान सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। इसलिए स्थान जेएनएम इंटर कॉलेज राछौती तय किया जाए। जिसमें जगह की कमी नहीं है और सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। इसलिए शीघ्र स्थान एवं तिथि निर्धारित की जाए। वहीं, एडीओ पंचायत अमित कुमार ने बताया कि इस चुनाव में पुलिस की भूमिका सुरक्षा की दृष्टि से अहम होती है। इसलिए शीघ्र ही नई तिथि एसओ मुंडाली व बीडीओ माछरा निश्चित तय कर बताएंगे। इसके बाद ही राशन की दुकान का आवंटन होगा और वितरण संभव हो सकेगा। ग्राम प्रधान रछौती रमेश चंद भारती ने बताया कि गांव में ऐलान कराया कि जल्द ही तिथि और स्थान का एलान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें