फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को आज से होगा कॉलेजों का अलॉटमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से कॉलेजों का अलॉटमेंट, पहले छात्राएं
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी प्राइवेट प्रथम वर्ष में बुधवार से कॉलेजों का अलॉटमेंट किया जाएगा। कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि छात्राओं को वरीयता के आधार पर पहले कॉलेजों का आवंटन किया जाए। जिनको कॉलेजों का आवंटन कर दिया जाएगा, उनके मोबाइल पर मैसेज से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 15 फरवरी से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसको लेकर परीक्षा फार्म चार जनवरी से भरे जा रहे थे। बीए-बीकॉम एवं एमए-एमकॉम प्राइवेट प्रथम वर्ष में अभी तक छात्र-छात्राएं तीन कॉलेजों का विकल्प भर रहे थे। विवि बुधवार से कॉलेजों का अलॉटमेंट करेगा। पिछली बार छात्राओं को सीटें भरने के कारण दूरदराज के कॉलेज अलॉट हो गए थे। इस बार कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले छात्राओं को उनकी वरीयता के आधार पर कॉलेज दिए जाएं। बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष प्राइवेट में बात करें तो 58169 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं। एमए-एमकॉम प्रथम वर्ष में 32819 छात्रों ने फार्म भरे हैं। ऐसे में इन छात्रों के फार्म कॉलेज का अलॉटमेंट होने के बाद ही सेंटर पर जमा हो पाएंगे। विवि प्रशासन इनको पूरा समय देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें