फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कक्षा में समस्याओं की शिकायत के बाद छात्र को परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। करनावल निवासी एक छात्र ने अपने शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। छात्र का कहना है कि शिक्षक द्वारा विद्यालय में शिकायत करने के बाद से उसे मानसिक तनाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल के यश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र है। आरोप है कि कक्षा में कई पीरियड खाली रहते हैं और साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। बारिश होने पर कक्षा में पानी टपकता है। यश कुमार ने बताया कि उन्होंने इन समस्याओं के बारे में शिक्षक को अवगत कराया लेकिन शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हुआ। इसके बाद शिक्षक ने उन्हें छोटी-छोटी बातों पर परेशान करना शुरू कर दिया और बार-बार अभद्रता की। पीड़ित छात्र ने बृहस्पतिवार को सरधना थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें