फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एकतरफा कार्रवाई का आरोप, सीओ से की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
सरधना। गांव अटेरना में हुए संघर्ष के बाद एकपक्ष की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सीओ से निष्पक्
विज्ञापन
गांव अटेरना में बच्चों के मामूली विवाद से दो पक्षों के बीच गंभीर टकराव हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव अटेरना में बच्चों के मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा सोमवार शाम दो पक्षों के बीच गंभीर टकराव में बदल गया था। घटना के बाद केवल एक पक्ष पर पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराज दूसरे पक्ष के प्रतिनिधियों ने बुधवार को सीओ आशुतोष कुमार से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच की मांग की।
20 अक्तूबर की शाम गांव अटेरना में बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते बड़ों तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में मनीष ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने विकास, आशीष, मोहित, राहुल, सन्नी और विविन सहित 10–15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए दूसरे पक्ष के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को सीओ सरधना से भेंट की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी दी। उनका कहना था कि विवाद में दोनों पक्ष शामिल थे, परंतु पुलिस ने केवल एक पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई कर अन्याय किया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें