फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया गांव निवासी वंदना ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वंदना ने दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। पति को जानकारी दी तो पति ने उसका साथ देने के बजाय ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। ससुराल में लगातार परेशान किए जाने से तंग पीड़िता ने बृहस्पतिवार को दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें