फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेड़ों की नीलामी में अनियमितता का आरोप, दोबारा नीलामी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव दौलतपुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े शीशम के पेड़ों की नीलामी को लेकर अनियमितता के आरोप लगे हैं। गांव निवासी ठाकुर सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर नीलामी प्रक्रिया निरस्त कर दोबारा नीलामी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार को प्राथमिक पाठशाला-1 परिसर में खड़े पांच शीशम के पेड़ों की नीलामी वन विभाग, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, शिक्षक राजीव तोमर, ग्राम प्रधान ईश्वरी देवी और वन विभाग के कर्मचारी सचिन यादव की मौजूदगी में कराई गई। आरोप है कि नीलामी प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई। बताया गया कि गांव से केवल एक व्यक्ति की ही जमानत राशि जमा कराई गई, जबकि 22 बाहरी लोगों को नीलामी में शामिल किया गया। नीलामी मात्र 72 हजार रुपये में कर दी गई, जबकि पेड़ों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह एक लाख रुपये से अधिक की बोली लगाने के लिए तैयार था, लेकिन संबंधित अधिकारियों और स्टाफ ने उसे जमानत राशि जमा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें