फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाला निर्माण में अनियमितता के आरोपों की होगी जांच

Mon, 22 Jun 2026 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बावासियों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितताओं के लगाए थे आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में अनियमितता, मानकों की अनदेखी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट में हेरफेर के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। एडीएम प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त जांच कर एक सप्ताह के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला घोसियान और हरलालपुरा निवासी राहुल पाल, पवन गोस्वामी सहित अन्य लोगों ने शिकायत पत्र देकर नाला निर्माण कार्य में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। शिकायत में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के पालन और डीपीआर में हेरफेर की जांच की मांग की गई थी। इस संबंध में एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह ने एसडीएम सरधना और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर आरोपों की संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से बिंदुवार रिपोर्ट एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ताओं द्वारा आयुक्त, मेरठ मंडल को भी एक अलग शिकायत भेजी गई थी। आयुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत को भी पूर्व में भेजी गई शिकायत के साथ शामिल करते हुए दोनों प्रार्थना पत्रों में उठाए गए आरोपों की संयुक्त जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें