फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवास में अवैध रूप से स्कूल संचालन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने टीम गठित कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कपसाड़ निवासी प्रदीप कुमार ने एसडीएम से शिकायत कर एक निजी स्कूल के अवैध संचालन का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि गांव में एक पब्लिक स्कूल का संचालन संचालक द्वारा अपने आवास में किया जा रहा है, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।

प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की थी। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच कराई गई, जिसमें स्कूल की मान्यता वर्ष 2008 की पाई गई। हालांकि जांच में यह भी सामने आया कि वर्तमान में विद्यालय निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं हो रहा है। विद्यालय में खेलकूद के लिए मैदान नहीं है और बच्चे जुगाड़ वाहनों से स्कूल आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग की ओर से विद्यालय को तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूल का संचालन जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक उनकी शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने उपजिलाधिकारी से मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में टीम गठित कर जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें