फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुरलीपुर के जंगलों में अवैध मिट्टी खनन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- राजस्व विभाग सहित थाना पर शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुरलीपुर के जंगलों में अवैध खनन की किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने थाना मुंडाली पुलिस, राजस्व विभाग और आईआरएस पर करते हुए तत्काल प्रभाव से अवैध खनन को रुकवाने की मांग की है। कार्रवाई की मांग की है।
मुरलीपुर में करीब आठ फुट चौड़ी सार्वजनिक सड़क को काटकर रास्ता बाधित करने और अवैध खनन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस प्रकरण में मुरलीपुर के ही निवासी करण पुंडीर ने शिकायत में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने गांव की करीब आठ फुट चौड़ी सार्वजनिक सड़क को पूरी तरह से काट दिया है। साथ ही संबंधित स्थान पर अवैध खनन भी किया जा रहा है। सड़क कटने से ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता बाधित हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान नरेश प्रजापति का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ता उनसे व्यक्तिगत द्वेष की भावना से ऐसा कर रहा है। खनन का परमिट उन्होंने राजस्व विभाग से जारी करा रखा है, जिसमें उन्होंने केवल उतनी ही गहराई तक मिट्टी उठवाई जा रही है, जितने का परमिट जारी किया गया है।
एसडीएम सदर राहुल द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें