मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने युवा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप पर खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के दौरान हुए जानलेवा हमले और फायरिंग के विरोध में 28 नवंबर को सुबह 10 बजे थाना मवाना पर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। मोर्चा के मुताबिक घटना में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी शामिल हैं, जिन पर पहले से हत्या व अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने से रोष व्याप्त है। संगठन ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, सीसीटीवी फुटेज व बरामद खाली खोखे के आधार पर निष्पक्ष जांच, पीड़ित पदाधिकारी को सुरक्षा देने और कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं व समर्थकों से धरना-प्रदर्शन में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।