फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी में मेडिकल के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी निवासी नरेश पुत्र राजबल ने पुलिसकर्मी और सीएचसी सरधना के चिकित्सक पर मेडिकल के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है।
नरेश ने शिकायत में बताया कि गत शुक्रवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोककर पीटा, जिससे उसका एक दांत टूट गया और वह घायल हो गया। घटना के बाद नरेश थाना सरधना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे सीएचसी सरधना में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश ने आरोप लगाया कि वहां एक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के साथ मिलकर उससे तीन हजार रुपये की अवैध वसूली की। चिकित्सक ने उसे एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन मशीन खराब होने के कारण तीन दिन से एक्सरे नहीं हो पाया और न ही उसे उचित रिपोर्ट या इलाज मिला। पीड़ित ने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा से शिकायत कर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की। साथ ही सीएमओ डाॅ. अशोक कटारिया से अपील की कि मेडिकल प्रक्रिया को नियमों के अनुसार पूरा कराया जाए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अवैध वसूली के आरोप की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें