संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला पीरजादगान निवासी आस मोहम्मद ने थाना सरधना में तहरीर देकर भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आस मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष थाना सरधना क्षेत्र के विभिन्न खसरा नंबरों की करीब नौ बीघा भूमि बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। आरोप है कि मोहल्ला घोसियान निवासी इस भूमि पर बिना किसी अधिकार के निर्माण कार्य करा रहा है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। वहीं, शहजाद ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। वह किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भी संबंधित दस्तावेज हैं। जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।