दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीडि़ता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि परिवार के एक सदस्य द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध करने पर उसे धमकाया गया। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी देवर उसके कमरे में घुस आया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए और उसे धमकाया। इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर वह पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।