खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में दसवीं की परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। व्यक्ति के अनुसार उसकी 16 वर्षीय बेटी यूपी बोर्ड से कक्षा 10वीं की छात्रा है। गांव के ही इंटर कॉलेज में उसका परीक्षा केंद्र है। मंगलवार को पहली पाली में ड्राइंग का पेपर था। छात्रा मंगलवार को सुबह करीब 7:30 पर घर से परीक्षा देने के लिए निकली। परीक्षा समाप्त होने के कई घंटे बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने इस मामले में कॉलेज में जाकर संपर्क किया तो छात्रा परीक्षा में अनुपस्थित मिली।