फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क चौड़ीकरण में लगाया धांधली का आरोप

विज्ञापन
कस्बे से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव जाने वाली सड़क का होता चौड़ीकरण स्रोत संवाद
विज्ञापन
डस्ट की जगह डाल रहे थे मिट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव में स्थित पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा तक जाने वाले संपर्क मार्ग में स्थानीय ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का चौड़ीकरण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा।
कस्बे के नेहरू पार्क के समीप पंच प्यारे भाई धर्म सिंह गुरुद्वारा के मुख्य गेट से सैफपुर कर्मचंदपुर में गुरुद्वारा साहिब तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस मामले में भाकियू कार्यकर्ता सरदार जज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी, उपाध्यक्ष सरदार सुंदर सिंह विर्क आदि ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब तक जाने वाली सड़क पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी और जर्जर थी। गुरुद्वारा साहिब से देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा इस सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क की एक साइड खोदी गई है। इसमें मानक के अनुसार पत्थर में डस्ट मिलकर डालनी थी। परंतु यहां पर ठेकेदार द्वारा धांधली की जा रही है और पत्थर में बालू रेत मिलाकर डाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह सड़क निर्माण में धांधली से यह सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाएगी और श्रद्धालुओं को फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से भी की। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कस्बे में निर्माणाधीन अधिकतर सड़कों का यही हाल है और विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन



पत्थर और मिट्टी हटवाई
शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पता चला कि ठेकेदार द्वारा गलती से ऐसा किया गया था। पत्थर मिली मिट्टी को तुरंत हटवा दिया गया है। सड़क मानक के अनुसार बनाई जाएगी। -राजीव कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी

कस्बे से सैफपुर कर्मचंदपुर गांव जाने वाली सड़क का होता चौड़ीकरण स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें