फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौकी में दो युवकों को पीटने और आसपा के महानगर अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवकों के हाथ पर जाति सूचक शब्द लिखने पर पुलिस कर्मियों पर पीटने के आरोप का मामला सामने आया है। वहीं, एक निरीक्षक पर नजरबंद करने के दौरान आसपा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस से अभद्रता का आरोप लगा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय से मुलाकात के दौरान दोनों मामलों की जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी ने बताया कि शुक्रवार को दो युवकों को रोहटा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। परिजनों ने उन्हें जानकारी दी है कि दोनों युवकों को पुलिस चौकी पर ले जाकर पीटा गया। उनका कहना है कि हाथ पर जाति सूचक शब्द लिखने पर उन्हें पीटा गया है।
इसके अलावा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद अनस ने भी प्रतिनिधि मंडल को जानकारी दी कि बृहस्पतिवार रात उन्हें नजरबंद करने के लिए उनके घर पुलिस पहुंची। मोहम्मद अनस मेयर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। एक निरीक्षक ने उनसे इस दौरान अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोप कि निरीक्षक ने उन्हें बुलडोजर चलवाने की भी धमकी दी। डीएम-एसएसपी से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने इन दोनों मामलों की शिकायत की। इसके अलावा पुलिस ने फईम आदि कई और लोगों को नजरबंद किया।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि दो बाइक पर पांच लोग जा रहे थे, उनको पुलिस ने रोका था। जाति सूचक शब्द लिखने पर पीटने का आरोप निराधार है। हालांकि जांच सीओ सरधना आशुतोष कुमार को सौंपी है। अनस को एसएसपी कार्यालय बुलाकर जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें