फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक गार्ड को रास्ते में घेरकर जबरन जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकाबपोशों पर मारपीट करने का आरोप, पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। बैंक से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे सुरक्षा गार्ड को रास्ते में रोककर नकाबपोशों ने मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। बदहवास हालत में घर पहुंचे युवक को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। मंगलवार को पीड़ित के पिता ने सरधना थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
भामौरी गांव निवासी आनंद ने सरधना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सौरभ सोम सरधना स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव के निकट महादेव मार्ग पर पहुंचने पर बाइक सवार नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि इसी दौरान आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल सरधना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में कुछ सुधार होने पर सौरभ ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को आनंद ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें