फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी निर्माण का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेन्द्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें परीक्षितगढ़ में सरकारी भूमि, तालाबों और अनुसूचित जाति के आवंटियों को मिले पट्टों पर अवैध कॉलोनियां बनाने का आरोप है। इससे राज्य सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। साथ ही कानून-व्यवस्था और पर्यावरण पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में एसडीएम सत्यप्रकाश को बताया गया है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कॉलोनियां विकसित की गई हैं। सरकारी तालाबों और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया गया है। भू-माफिया अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को आवंटित सरकारी पट्टों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें