फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा खिवाई गांव निवासी अब्दुल हक ने भूमाफिया पर ग्राम समाज की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर कब्जा कर उसे बेचने का आरोप लगाया है। इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने और शिकायतकर्ता को मिल रही धमकियों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

अब्दुल हक ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव में वर्ष 2005 से ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर उसकी खरीद-फरोख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में मुख्यमंत्री को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि शिकायत के बाद अब तक किसी अधिकारी या विभाग की ओर से उनसे कोई जानकारी नहीं ली गई है। जांच शुरू होने से पहले ही शिकायत पत्र की प्रति संबंधित लोगों तक पहुंच गई, जिससे उन्हें आशंका है कि मामले में कहीं न कहीं मिलीभगत हो सकती है। अब्दुल हक ने आरोप लगाया कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कुछ लोग उन पर दबाव बना रहे हैं और शिकायत से संबंधित शपथ पत्र देने के लिए धमकी दे रहे हैं। मामले की जांच सरधना तहसील के बजाय किसी अन्य अधिकारी से कराए जाने की मांग रखी। डीएम ने एसडीएम सरधना को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें