संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला दरबार निवासी नौशाद ने अपने नाबालिग बेटे सुब्हान को उठाकर ले जाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
नौशाद ने लावड़ चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार देर रात बेटा मोहल्ले में खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि बालक के साथ मारपीट की गई और करीब डेढ़ घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। घर लौटने पर बच्चा डरा-सहमा और रोता हुआ मिला, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। नौशाद ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।