फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शारीरिक समता प्रतियोगिता में शास्त्रीनगर की तीनों टीमों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्या भारती मेरठ जिला द्वारा आयोजित शिक्षकों की शारीरिक समता प्रतियोगिता राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर शताब्दीनगर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मेरठ जिले के सरस्वती शिशु मंदिर संचालित नौ विद्यालयों के लगभग 150 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सभी टीमों ने अपने-अपने विद्यालय की ओर से सामूहिक शारीरिक समता का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायकों की भूमिका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक मनुदेव, महानगर कार्यवाह सचिन और रामलीला मैदान शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने निभाई। निर्णायकों ने अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किए। प्रथम स्थान बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर को मिला, जिसने 200 में से 163 अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान कमला देवी सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर को 161 अंकों के साथ और तृतीय स्थान मनोहरी देवी शिशु वाटिका शास्त्रीनगर को 156 अंकों के साथ हासिल हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम व शिक्षक नितिन कुमार को विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, समिति पदाधिकारी मनमोहन गुप्ता, डॉ. आशीष अग्रवाल और डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें