गांव मुबारिकपुर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपी। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।
- फोटो : पुलिस
मवाना। गांव मुबारिकपुर में मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे, एक बलकटी व एक बाइक बरामद की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि तिगरी जाने वाले रास्ते पर पुलिस सघन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान काले रंग बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आए, जो पुलिस चेकिंग को देखकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों युवकों ने पूछने पर बताया कि गांव मुबारिकपुर फायरिंग की घटना में वे तीनों शामिल थे। इसलिए भाग रहे थे। तीनों की तलाशी लेने पर नामजद आरोपी कार्तिक के पास से तमंचा, दो कारतूस, आकाश उर्फ टल्ली के पास से तमंचा, एक कारतूस, प्रिंस के पास से एक बलकटी व बाइक बरामद हुई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप के रिश्तेदार भैंस पहुंचाने आए थे। उनके द्वारा उन्हें रास्ते में रोककर उन पर टिप्पणी की गई। इसके परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों में हाथापाई हुई और वह भैंस लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने कॉल कर अपने दोस्तों को बुलाया और प्रदीप के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
गांव मुबारिकपुर में फायरिंग के मामले में गिरफ्तार तीनों नामजद आरोपी। (स्त्रोत पुलिस) मवाना।- फोटो : पुलिस