फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के चर्चित नईम गाजी हत्याकांड के सभी छह आरोपी बरी, घटना से फैल गया था सांप्रदायिक तनाव

Thu, 29 Aug 2019 01:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में हुए चर्चित नईम गाजी हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। गुरुवार को स्पेशल जज सुनील मिश्रा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 12 दिसंबर 2016 को हापुड़ अड्डा स्थित भगतसिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स

यह था पूरा मामला
भगत सिंह मार्केट के प्रधान नईम गाजी 12 दिसंबर 2016  की दोपहर जयदेवीनगर में आनंद शर्मा के मकान पर गए थे। यहीं पर अभिषेक ने नईम की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर उन्हें एक चादर में बांधा और पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के डोरली नाले में फेंक दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व कत्ल की वारदात में शामिल भाजपा नेता और अभिषेक का ममेरा भाई रमाशंकर छूट गया। रमाशंकर ने ही कत्ल की घटना का पर्दा उठाया और बताया कि अभिषेक ने ही कत्ल कर शव को कहीं छिपा दिया है। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक की निशानदेही पर डोरली नाले से नईम का शव बरामद कर लिया।
 
इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा पुलिस ने जब किया तो क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव हो गया।इस हत्याकांड में पुलिस ने आनंद शर्मा, उनकी पत्नी सरला देवी, अभिषेक शर्मा, बेटी करिश्मा शर्मा, दामाद विशाल, रमाशंकर और दिनेश को नामजद किया। दिनेश को छोड़कर बाकी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें