सुबह से ही छाए अधिक कोहरे के कारण मुख्य मार्गों पर वाहन दिन में भी हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चले। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से पार पाने के लिए लोगों ने तरह तरह के उपाय किए। लेकिन ठंड से निजात नहीं मिली। जगह-जगह लोग अलाव से तापते नजर आए।
कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए घरों से स्कूल और स्कूलों से घरों में पहुंचे। इसे देखते हुए डीमए आलोक कुमार ने सभी स्कूल कॉलेजों को बुधवार से 21 दिसंबर तक बंद रखने के निर्देश दे दिए। इससे छात्र छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।